विद्यालय के टॉपर्स विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विद्यालय के टॉपर्स विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में इंटर के 93 प्रतिशत हाईस्कूल के 92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

करमा विकासखंड स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में बुधवार को बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने स्कूल टॉपर्स छात्राओं को मिठाई खिलाकर उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल की आंशिका मौर्या ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान,वहीं प्रतिमा मौर्या ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शीतल राव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने बताया कि विद्यालय का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत एवं इंटर का 93 प्रतिशत रहा,जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। विशेष बात यह रही कि 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने टॉपर्स विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। मेहनत,लगन और सही दिशा में किए गए प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, सुमन, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, डा मनोज कुमार, ऋषिकेश लाल, कमलेश मौर्य, सतीश यादव, वसीम अकरम, शैलमती सिंह आदि उपस्थित रहें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles