*मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, परासी पाण्डेय में मिशन नारी शक्ति का आयोजन*

*मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, परासी पाण्डेय में मिशन नारी शक्ति का आयोजन*

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

आज मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, परासी पाण्डेय में मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम *धर्म देव यादव* के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें *अमित चंद्र दुबे, कीर्ति पाण्डेय* एवं *पिंकी कुमारी* ने सहभागिता की।इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्हें *डायल 181* महिला हेल्पलाइन, *डायल 1090* वूमेन पावर हेल्पलाइन तथा साइबर क्राइम से बचाव के विषय में जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे इन सेवाओं का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।कार्यक्रम में *कीर्ति पाण्डेय* ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और शिक्षित बनाना ही सच्चे अर्थों में नारी सशक्तिकरण है।विद्यालय के प्रबंधक *रमाशंकर दुबे* ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।प्रधानाचार्य *श्रवण कुमार पाण्डेय* ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा, तकनीकी ज्ञान एवं अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है।ऐकेडमिक हेड *अक्षय राज मिश्रा* ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में *कक्षा 9* की *छात्राएं प्रिंसी यादव, परिधि,* *कक्षा 11* की छात्राएं *आर्या चौबे, पूजा सिंह, स्मृति चौबे, वैष्णवी, आरोही*, तथा *कक्षा 12 की छात्राएं सिद्धि यादव, सृष्टि, इशिका केशरी,आर्ची, अनन्या* सहित अन्य छात्राओं ने कार्यक्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर सीनियर शिक्षक *धीरज पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, डॉ अजय सिंह, हर्षिता पाण्डेय* सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles