
*बरसात से गेंहू की सुरक्षा के करें इंतजाम : अवधेश कुमार सिंह*
*बरसात से गेंहू की सुरक्षा के करें इंतजाम : अवधेश कुमार सिंह*
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
गुरुवार को खराब मौसम और बूँदाबाँदी के चलते गेहू क्रय केंद्रो पर सन्नाटा पसरा रहा।किसानो ने अपने गेंहू को बरसात से बचाने के लिए परेशान रहे। गेंहू क्रय केन्द्र पर बोरी का अभाव किसान निराश ।क्रय केंद्र की राह पकड़ने से किसान किए परहेज ।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को मारकुंडी,जुगैल,बट बंतरा, सोढ़ा व शिवपुर समेत तमाम केन्द्रो पर खरीद शून्य रही।
वहीं पापी,करमा में बोरी के अभाव में कच्छप गति से चल रही खरीदारी से किसान हलकान व निराश दिखे।गुरुवार को सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने
बृहस्पतिवार को गयारतवल और बटबंतरा गेंहू क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया।जिसमें बटबंतरा दो किसान राजकुमार और बुद्धिराम के गेंहू की तौल हुई। यहाँ अबतक 16 किसानो से 638 कुंटल गेंहू खरीद पाई गई।एडीसीओ श्री सिंह ने केन्द्र पर साफ सफाई तथा सड़क से केन्द्र पर उतरने वाले ढाल रास्ते को सुधरवाने के निर्देश दिए।बटबंतरा मे केन्द्र प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अबतक 531 कुंटल गेहू खरीद हो
चुकी है।एडीसीओ ने निर्देशित किया कि क्रय नीति का सम्यक अनुपालन करके खरीद करें तथा किसानो को गुणवत्ता की जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न करें । शिकायत मिलने पर शक्त कार्यवाही की जाएगी।किसानों की मानें तो क्रय केंद्र पर बोरी का अभाव है किसान गेंहू औने पौने दामों पर बेचने के लिए लाचार हैं।
निरीक्षण के दौरान सचिव महेंद्र कुमार सिंह , प्रदीप सिंह, संजय पटेल,विनोद इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।











