
मोटरसाइकिल चोरी, पांच दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।
मोटरसाइकिल चोरी, पांच दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझूई मधुपुर निवासी प्रियांका रानी ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP65DV4555, इंजन नंबर JAOCEHJ3E17296, चेसिस नंबर MBLTAR166J9E17406) दिनांक 14 अगस्त 2025 को उसके निवास स्थान से चोरी हो गई। घटना की सूचना उसी रात डायल 112 और पुलिस चौकी सुकृत को दी गई थी। पीड़िता के मुताबिक 15 अगस्त को उसने चौकी पर लिखित तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कहा कि आप उच्च अधिकारी को शिकायत दर्ज कराए । इससे परेशान पीड़िता ने अब उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। लेकिन घटना के लगभग पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पीड़िता ने कहा कि उसकी
मोटरसाइकिल रोजमर्रा की जरूरत का साधन थी, ऐसे में चोरी हो जाने से परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई की बात कही लेकिन पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में प्रशासन को लेकर रोष व्याप्त है तो वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ क्योंकि अपराधी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।











