
*नाले में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर*
*नाले में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक की लहर*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बसौली गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ नाले में नहाने गए एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू, पुत्र राममूरत के रूप में हुई है।परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटू गांव के बाहर जंगल में स्थित नाले में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान युवक का शव नाले के किनारे तैरता हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही चकरघट्टा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी भेज दिया हैl पुलिस आगे की कार्यवाई मे जुटी ।इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नौजवान बेटे की असमय मृत्यु से पूरे बसौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।











