
* भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, निकाला भव्य विजय जुलूस*
* भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, निकाला भव्य विजय जुलूस*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ / पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता का उल्लास अब ग्रामीण अंचलों में भी दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में भाजपा मंडल नौगढ़ द्वारा एक भव्य “विजय जुलूस” का आयोजन किया गया।यह जुलूस स्थानीय दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नौगढ़-चकिया बस स्टैंड तक निकाला गया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ता “गाजे-बाजे” की धुन पर थिरकते और जीत के नारे लगाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने पूरे कस्बे को भगवामय कर दिया।विजय जुलूस की अगुवाई मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को
संबोधित करते हुए इसे विकास और राष्ट्रवाद की जीत बताया। जुलूस में मुख्य रूप से अरविंद तिवारी, देवेंद्र साहनी,दीपक गुप्ता राजेंद्र यादव।रामबृक्ष कोल, विजय पांडे, संत पाण्डे आदि। मंडल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यसमिति के सदस्य और मातृशक्ति सुमन, उर्मिला आदि उपस्थित रहीं।जुलूस के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी लक्ष्यों के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।











