
शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित
शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
कलेक्ट्रेट सभागार मे शिक्षामित्रों का सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभआरम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षा मित्रो का मानदेय दस हजार से बढाकर 18 हजार प्रतिमाह किया गया है, उक्त अवसर पर जनपद के समस्त कार्यरत शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि की शुभकामना देने हेतु उनके सम्मान का कार्यक्रम जिला प्रशाशन द्वारा आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ रहे, उन्होने कहा कि सरकार ने सदैव स्कूली शिक्षा की मजबूती के लिए प्रयास किया है तथा इसी क्रम मे अपने कार्यरत सभी शिक्षकों को पांच लाख रूपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही इसी अनुक्रम मे शिक्षामित्र बन्धुओ का मानदेय बढ़ाया गया है. समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अंतिम पायदान के समस्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की राह मे हमारे शिक्षा मित्र अनुदेशक साथियो का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सदर विधयाक भूपेश चैबे ने जनपद के सभी शिक्षा मित्रो को सादर शुभकामनायें दीं। विधान सभा घोरावल के विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षा मित्रो को मानदेय वृद्धि के लिए सरकार की इस योजना की सराहना की। इस अवसर पर सदर विधायक श्री भूपेष चैबे ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और शिक्षा मित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयो में स्मार्ट क्लाश विद्यालयों के सुन्दरीकरण और शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि जैसे उल्लेखनिय कदम उठाये गये है और शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में उल्लेखनिय सुधार हुआ है। इस दौरान पांच उत्कृष्ट शिक्षा मित्रो का सम्मान करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया गया। अन्त मे सभी अतिथियों एवं जनपद अधिकारियो द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शिक्षक अधिगम सामग्री ज्स्ड स्टाल का अवलोकन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गयी। इस कार्यक्रम मे जनपद सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षक शिक्षा मित्र एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।











