इलाज के दौरान महिला की मौत से परिजनों का हंगामा

इलाज के दौरान महिला की मौत से परिजनों का हंगामा
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवा/सिरखोरा गांव निवासी एक महिला बीते दिनों मंगलवार को राबर्ट्सगंज के एक निजी चिकित्सालय में इलाज करवाने गई थी उसका इलाज के दौरान आज सुबह बुधवार को अचानक उसकी मौत हो गई जिससे सूचना पाकर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के डॉक्टरो पर सही इलाज न करने का आरोप लगाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवा /सिरखोरा गांव निवासी रुक्मिणी देवी उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी जितेंद्र पटेल जो बीते मंगलवार को दिन में रावटसगंज के एक निजी चिकित्सालय सहारा हॉस्पिटल में पेट में दर्द होने के कारण इलाज के लिए परिजन ले गए जहां इलाज डॉक्टरों द्वारा शुरू कर दिया गया परिजनों के अनुसार महिला की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी लेकिन इलाज चलता रहा है आज सुबह बुधवार को लगभग पांच बजे तड़के उसकी अचानक मौत की खबर  मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और दरवाजा को खटखटाकर मृतिका रुक्मिणी देवी को बाहर निकाल कर हंगामा करने लगे ।किसी ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी सूचना पाने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया परंतु खबर लिखे जाने तक मामला सुलझा नहीं था ।मृतिका की तीन लड़कियां आराध्या छ वर्ष,आयुषि तीन वर्ष एवं एक छह माह की बच्ची है अब इन सबका पालन पोषण कैसे होगा। परिजनों का रो रो कर हाल बुरा हो गया है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles