
वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड: 5 आरोपी अब भी फरार, एसआईटी गठन की उठी मांग -समाजसेवी राहुल सिंह
वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड: 5 आरोपी अब भी फरार, एसआईटी गठन की उठी मांग -समाजसेवी राहुल सिंह
इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी
भदोही.वाराणसी शहर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर के एक प्रमुख समाजसेवी राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद 5 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।समाजसेवी राहुल सिंह ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाली वाराणसी पुलिस इस मामले में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आरोपी कहां गायब हो गए—क्या उन्हें “जमीन निगल गई या आसमान,” या फिर इस पूरे मामले में कहीं न कहीं पुलिस की मिलीभगत है। पत्र में मांग की गई है कि मनीष सिंह हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। इसके अलावा, समाजसेवी ने स्थानीय थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही और संभावित संरक्षण के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और उनके खिलाफ भी जांच की जाए।इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है और वे जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।











