* साइबर अपराधियों पर पुलिस की नकेल, बैंकों में तैनात होंगे ‘साइबर नोडल अधिकारी’*

* साइबर अपराधियों पर पुलिस की नकेल, बैंकों में तैनात होंगे ‘साइबर नोडल अधिकारी’*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिले में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में प्रमुख बैंक अधिकारियों, बैंक सखियों और जनसेवा केंद्र (CSC) संचालकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए।
बैठक में साइबर फ्रॉड रोकने और बैंक-पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निम्नलिखित मुख्य कदम उठाने पर सहमति बनी:
ठगी का पैसा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले किराए के खातों की पहचान करने और निष्क्रिय (Dormant) व हाई-रिस्क खातों का KYC सत्यापन तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए।
त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए हर बैंक शाखा में एक साइबर नोडल अधिकारी तैनात होगा, जो सीधे साइबर सेल के संपर्क में रहेगा।
फ्रॉड का शिकार हुए खाताधारकों की शिकायत तत्काल GRM पोर्टल पर दर्ज कराई जाएगी ताकि ठगे गए पैसों की निकासी रोकी जा सके।
शाखा प्रबंधकों को बीसी प्वाइंट्स और जनसेवा केंद्रों में सरकारी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने की हिदायत दी गई। सुरक्षा नियमों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्र शेखर, प्रभारी साइबर सेल, विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और प्रमुख बैंकों के प्रबंधक मुख्य रूप से मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles