
*मांची पुलिस ने बोलेरो से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद,एक बाल अपचारी गिरफ्तार*
*मांची पुलिस ने बोलेरो से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद,एक बाल अपचारी गिरफ्तार*
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव ब्यूरो सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मांची के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मांची पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग/तलाश कर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम मझुई के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब 25 पेटी, कुल 182.70 लीटर, कुल 830 बोतल/पाउच अनुमानित कीमत रुपए 1,94,430/, एक अदद बोलेरो वाहन संख्या BR- 1AP/ 8259 बरामद हुई। मौके से एक बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार इस संबंध में थाना मांची मे मु0अ0सं0-50/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। बरामद बोलेरो वाहन के वैध कागजात उपलब्ध न होने के कारण वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।गिरफ्तार/अभिरक्षा करने वाली पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी पनौरा उ0नि0 कुंवर सिंह,
उ0नि0 रमेश कुमार यादव,हे.का. जितेन्द्र बहादुर सिंह,श्यामलाल, राधेश्याम सिंह यादव, संदीप सरोज शामिल रहे।











