वित्तीय साक्षरता कैंप का हुआ आयोजन

वित्तीय साक्षरता कैंप का हुआ आयोजन

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

मां शिव देवी पीजी कॉलेज शाहगंज मे वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ के प्रबंधक ऋषभ सक्सेना ने बच्चों को वित्तीय साक्षरता के बारे में प्रशिक्षित किया उन्होंने बताया कि आज वर्तमान समय में अनेक तरह के साइबर फ्रॉड हो रहे हैं तथा अनेक तरह के लालच देकर फ्रॉड करने वाले व्यक्तिगत जानकारी लेने का काम कर रहे हैं ऐसे समय में किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार कार्ड ,पैन कार्ड, खाता संख्या ,ओटीपी शेयर ना करें ना ही किसी प्रकार की लालच में पड़े अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है साथ ही साथ तमाम तरह के बैंकिंग संबंधित जानकारी दिए वहीं सहायक प्रबंधक स्नेहील ने भी बचत करने के अनेक तरीकों को बताया अंत में प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया आरोह फाउंडेशन के स्टेट हेड शैलेंद्र सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह वित्तीय सलाहकार विनय सिंह रोहित कुमार त्रिपाठी व उप वित्तीय सलाहकार नीरज कुमार पांडेय ,शिवम सिंह ,विनय कुमार चौबे ने भी तमाम तरह की योजनाओं पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया मौके पर विद्यालय के स्टाफ ओमप्रकाश प्रजापति,इंद्रजीत राम पाठक, दशरथ तिवारी ,नीलम पांडेय ,संगीता ,ओम प्रकाश पांडेय समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles