
*चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के मुकदमे में 19 वर्षीय वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के मुकदमे में 19 वर्षीय वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
•~दुकान के बकाया पैसे को लेकर हुआ था विवाद, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप
•~ मारकुण्डी मेन रोड के पास से पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को मारकुण्डी मार्केट निवासी आकाश कुमार गुप्ता ने थाना चोपन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुकान के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षीगण ने उनके और उनके परिजनों के साथ लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।तहरीर के आधार पर थाना चोपन में मु0अ0सं0 362/2026, धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र स्वर्गीय भोला यादव, निवासी ग्राम मारकुण्डी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को दोपहर 13:15 बजे मारकुण्डी मेन रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन,उ0नि0 श्रीप्रकाश,का0 श्रीकान्त कुमार, का0 सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
*पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।*











