
*दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक घायल*
*दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, चार युवक घायल*
•~ तीन की हालत गंभीर, एंबुलेंस से भेजे गएजिला अस्पताल,मारकुंडी के सात नंबर पहाड़ी कटिंग तिराहे के पास हादसा
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी- चिरुई मुख्य मार्ग पर सात नंबर पहाड़ी कटिंग तिराहे के समीप रविवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार कुल चार युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभालते हुए घटना की सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे मकरीबारी निवासी सदानंद पाल का 16 वर्षीय पुत्र अरविंद पाल मोटरसाइकिल से मारकुंडी से दूध लेकर अपने घर मकरीबारी जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही मोटर साइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, से सात नंबर पहाड़ी कटिंग तिराहे के समीप उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान रविरंजन (16) पुत्र मनीलाल, सुक्खु (20) पुत्र रामप्रसाद बैगा, सोनू (15) पुत्र शंकर बैगा, सभी निवासी
मारकुंडी टोला तेलाई चकरिया, तथा अरविंद पाल (16) पुत्र सदानंद पाल निवासी मकरीबारी के रूप में हुई है।घटना में तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।











