*पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक आयोजित, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर दिए गए कड़े निर्देश*

*पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक आयोजित, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर दिए गए कड़े निर्देश*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में व्यापारी बंधु की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला और क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार ने की।
बैठक के दौरान व्यापारियों, उद्यमियों और सर्राफा व्यवसायियों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जनसुनवाई में उनकी सक्रिय सहभागिता बढ़ाने और शराब के ठेकों के बाहर फैलने वाली अराजकता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।ऑपरेशन त्रिनेत्र’ अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए व्यापारियों से अपनी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, खराब कैमरों को तुरंत दुरुस्त कराने तथा मुख्य मार्गों को कवर करने वाले एंगल पर कैमरे सेट करने की विशेष अपील की गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles