*मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले -अनिल द्विवेदी*

*मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले -अनिल द्विवेदी*
•~ एल-3 भवन जल्द चालू कराने, जांच, भुगतान व स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी —विनोद मिश्रा /सेराज अहमद*

सोनभद्र। भाजपा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल द्विवेदी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा- स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर सोनभद्र स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एल-2 और एल-3 भवनों की व्यवस्थाओं को लेकर पत्र सौंपा।
अनिल द्विवेदी ने पत्र में एल-3 भवन के निर्माण के बाद भी पूरी तरह संचालित न होने, बेड एवं ऑपरेशन थिएटर सेवा शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इसे शीघ्र चालू कराने की मांग की। साथ ही अस्पताल में खरीदे गए सामान की गुणवत्ता की जांच एवं ऑडिट कराने की मांग की।उन्होंने एल-2 में एसी सहित अन्य सुविधाओं के खराब होने, आयुष्मान भारत योजना के भुगतान में कथित देरी, जनरेटर की खराबी, पार्किंग व्यवस्था की कमी, साफ-सफाई, बेड एवं लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्या का भी उल्लेख किया। इसके अलावा एक्स-रे तथा ब्लड जांच रिपोर्ट में कथित गड़बड़ियों को दूर कराने की मांग की।अनिल द्विवेदी के अनुसार, उन्होंने उपमुख्यमंत्री से इन सभी बिंदुओं पर उच्चस्तरीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं, इसलिए अस्पताल में बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles