प्रताप फयुल्स के कैम्पस मे सफल किसान बाजार का किया गया आयोजन ।

प्रताप फयुल्स के कैम्पस मे सफल किसान बाजार का किया गया आयोजन ।

जुगैल,भरहरी सोनभद्र  (राजेश सहवाल)

स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भरहरी में प्रताप फ्यूल्स एच पी पेट्रोल पंप के कैंपस में आशीष शुक्ला के मुख्य अतिथि मे किसानों के समस्याओं को सुना गया और साथ मे किसानों को कई प्रकार की खेती करने का सरल उपाय बताया गया l मौसम खराब मे भी किसानों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर कार्यक्रम को सुना और समझा l अपनी समस्याओं को श्री शुक्ला  से अवगत कराया l खेती को और कैसे सशक्त बना सकते हैं, किसान भाइयों से साझा किया गया l
किसानी करते समय किन किन बातों का ध्यान देना हैं सभी बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा हुई l यह भी बताया गया की यहाँ पर किसान भाइयों को किसानी से सम्बंधित सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी l और किसानी से पहले मिट्टी की परिक्षण होनी चाहिए साथ मे किसानों के लिए डॉक्टर भी उपलब्ध कराया जायेगा l इस आयोजन मे ग्राम प्रधान राम औतार सिंह मौजूद रहें l किसान भाई बनारसी, काशी, जिलेदार सिंह, राघवेद्र पाठक, बबलू बैस, डिगम विश्वकर्मा, सौरव, गिरिजा, गोपाल पार्टनर, सुरेंद्र सिंह कैंथानी, प्रधान प्रतिनिधि सत्यभान सिंह, छोटे मुखिया आदि उपस्थित रहें lइस कार्यक्रम के संरक्षक प्रताप फयुल्स के संचालक मयंक मिश्रा उर्फ़ मोनू मिश्रा ने सभी आए हुए किसानों का आभार व्यक्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles