
*साइबर ठगी में ट्रांसफर हुए 1,290 रुपये पुलिस ने कराए वापस*
*साइबर ठगी में ट्रांसफर हुए 1,290 रुपये पुलिस ने कराए वापस*
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद)
सोनभद्र। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 1,290 रुपये वापस करा दिए। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली।
थाना करमा के अनुसार आवेदक सुमित कुमार सिंह के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में 1,290 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। इस संबंध में आवेदक ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद करमा थाना पुलिस की साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया और कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराई।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी घोरावल तथा करमा थाना पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
*पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचना दें।*











