*पूर्व विधायक हरिराम चेरो व समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने फीता काटकर किया रामलीला का भव्य शुभारंभ*

*पूर्व विधायक हरिराम चेरो व समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने फीता काटकर किया रामलीला का भव्य शुभारंभ*

*ऐतिहासिक रामलीला के इस मंच पर इस बार होगा 11 गरीब कन्याओ का विवाह*

बीजपुर/ सोनभद्र (संदीप राय )

बीजपुर बाजार में शुक्रवार की शाम मुकुट पूजन के साथ भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रामलीला व रासलीला के उद्घाटन समारोह में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मुकुट पूजन कर किया।कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान से मुकुट पूजन संपन्न हुआ और वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला का शुभारंभ हुआ।

*सत्ता में रहूं या न रहूं, बीजपुर के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा : हरिराम चेरो*

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने धार्मिक आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों की सराहना की और आयोजन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीजपुर क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता रहा है। वह विधायक रहें या न रहें, क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।इस दौरान उन्होंने बीजपुर से बखरिहवां तक की जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर 15 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास करेंगे। वहीं, यदि वह सत्ता में नहीं भी आते हैं, तो पूजा के बाद क्षेत्रीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाएंगे। इसके बावजूद समाधान नहीं निकलने पर जनता के साथ मुख्यमंत्री तक जाकर इस समस्या को पहुंचाएंगे।

*पांच गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आगे आई समिति, अन्य छह कन्याओं का खर्च उठाएंगे रामाज्ञा सिंह*

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रामाज्ञा सिंह ने बीजपुर बाजार में वर्षों से रामलीला एवं रासलीला के आयोजन की परंपरा को ऐतिहासिक व सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि समिति ने विलुप्त होती लोक एवं धार्मिक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बधाई के पात्र हैं।उन्होंने समिति द्वारा पांच गरीब कन्याओं के विवाह कराने की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि समिति कुल 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराने की जिम्मेदारी उठाती है, तो बाकी कन्याओं के विवाह का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

*अध्यक्ष ने की जरूरतमंद परिवारों से संपर्क करने की अपील*

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समिति की ओर से अब 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आग्रह किया कि यदि वे अपनी बेटियों का विवाह कराने में असमर्थ हैं, तो तत्काल समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करें, ताकि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।कार्यक्रम का शानदार संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने शेरो-शायरी के साथ जोशीले अंदाज में किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद दुबे, समाजसेवी सतीश जायसवाल, आशीष जायसवाल और शिवम,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतवंत सिंह,उपेंद्र प्रताप सिंह,बिजेंद्र उर्फ बग्गा सिंह,जसवंत सिंह,लल्लन सिंह, देवधारी गुप्ता,गौतम वर्मा, सीताराम शर्मा,प्रेमचंद गुप्ता उर्फ मोछू,कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग,महामंत्री रविन्द्र गुप्ता,मुन्ना प्रसाद,योगेंद्र चौबे,इंद्रदेव सिंह समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी गण, बीजपुर बाजार के व्यापारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles