
*छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, घर में घुसकर मारपीट और कपड़े फाड़ने का दावा*
*छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, घर में घुसकर मारपीट और कपड़े फाड़ने का दावा*
•~ पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत
सोनभद्र(विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में एक छह माह की गर्भवती महिला के साथ कथित छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता वर्षा चौहान पत्नी गौतम कुमार ने गांव के ही शशिकांत मौर्य पुत्र विद्याशंकर घर में घुसकर जबरदस्ती करने, अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, घटना 9 नवंबर 2026 की रात करीब 7 से 7:30 बजे की है। आरोप है कि वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का शशिकांत मौर्य ने घर में घुस आया और जबरदस्ती करने की नीयत से उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करने लगा। पीड़िता का कहना है कि वह छह माह की गर्भवती है। किसी तरह जान बचाकर उसने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी।शिकायत के अनुसार, सूचना मिलने पर पति गौतम कुमार और भसुर मोनू चौहान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के भसुर के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि बाद में उसके भसुर के खिलाफ सुकृत चौकी में फर्जी प्रार्थना पत्र दिया गया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है।
*एसपी के बाद मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंचा मामला*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत का पंजीकरण संख्या GOVUP/E/2026/0147641 है। वहीं जनसुनवाई की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर संदर्भ संख्या 40020026023801 दर्ज है। पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने की स्थिति प्रदर्शित हो रही है तथा शिकायत उत्तर प्रदेश शासन के संबंधित अधिकारी को अग्रसारित की गई है।पीड़िता ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
*अब देखना यह है कि छह माह की गर्भवती महिला की इस गंभीर शिकायत पर पुलिस कितनी तत्परता से जांच कर न्याय दिलाती है।*











