
शिवशक्ति लोक रंगमंच का अद्वितीय महोत्सव आयोजित हुआ शिवद्वार धाम में
शिवशक्ति लोक रंगमंच का अद्वितीय महोत्सव आयोजित हुआ शिवद्वार धाम में
45वें महोत्सव में विभिन्न विधाओं की विभूतियां हुई सम्मानित
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
घोरावल / शिवशक्ति लोक संगीत रंगमंच के तत्वावधान में वर्ष परंपरा से चल रहे महोत्सव कार्यक्रम 45 वाँ महोत्सव शिवद्वार में आयोजित हुआ। महोत्सव में लोकगीत गायन – वादन की शाम से शुरू लंबी श्रृंखला चली अगले दिन देर सुबह तक जिसमें इसके अतिरिक्त लोक नृत्य करमा, कोलदहकी तथा नटुआ का जीवन्त मंचन भी अत्यंत आकर्षक एवं सम्मोहक रहा।
कार्यक्रम की कड़ी में तीन सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें भोजपुरी कवि सम्राट मुंशी मंगल लाल चिर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया सोहन लाल मौर्य को तो सिद्ध संत पंडित शीतला प्रसाद शुक्ल चिर स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए रामलाल। साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ 0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” को 40 वर्ष पत्रकारिता सेवा पूर्ण करने एवं साहित्य सेवा के पांच दशक की पूर्णता अवधि के उपलक्ष्य में पत्रकारिता के भीष्म पितामह बाबू विष्णु राव पराणकर सम्मान से मंच से अलंकृत किया गया। तीनों महानुभावों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र अर्पित कर सम्मानित करने वाले अतिथियों में कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित राम निवास शुक्ल, मुख्य अतिथि संजय यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव व् लोक पति पटेल शामिल रहे। सम्मान समारोह के पूर्व अतिथियों को आयोजक अध्यक्ष मुन्नर यादव तथा डॉ 0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव पुष्कर ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समूची निशा प्रवाहमान सारस्वत आयोजन में अवनीश यादव, राजू यादव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, कमलेश पाल, दीना नाथ, गीता रानी, राजकुमारी, संतोष , राजेन्द्र पटेल, कमलेश विश्वकर्मा, हीरा पति यादव, सोहन लाल मौर्य, लल्लू भारतीय, विनोद चौरसिया, दीना नाथ यादव, बालेश्वर यादव, श्याम देव संदल, दयाराम प्रजापति के साथ ही नटूवा , नृत्य, कर्मा नृत्य तथा कोल दहकी जैसी लुप्त प्राय परंपराओं को शाश्वत करते
इनकी टोलियों ने सजीव प्रस्तुति की मंच से। इसके अलावा अन्यान्य लोक कलाकारों ने भी अद्भुत प्रदर्शन के वाहवाही लूटी। सफल संचालन किया शेषधर पॉल ने तथा अतिथियों श्रोताओं का आभार ज्ञापन किया आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नर यादव ने।











