*राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक कल, सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य*

*राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक कल, सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य*
•~ 11 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला कार्यालय पर होगा जुटान, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को दी गई सूचना

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 11 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
इस संबंध में राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र के जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह ने समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सूचना जारी करते हुए निर्धारित समय पर जिला कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया है।उन्होंने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय से पहुंचकर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles