
मगर मच्छ देख सहमे लोग, गांव में मच हड़कंप।
मगर मच्छ देख सहमे लोग, गांव में मच हड़कंप।
करमा,सोनभद्र(विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुराही के अतरवा गांव में स्थित बावली में शुक्रवार की सुबह मगरमच्छ आने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बबुराही के अतरवा गांव में विकास पटेल के घर के समीप एक छोटी सी बावली में लगभग पांच फिट लंबे मगरमच्छ को चहल कदमी करते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पूर्व घाघर नहर में यही मगरमच्छ तैरता हुआ अतरवा गांव के समीप देखा गया थालोगों ने कयास लगाया था कि मगरमच्छ पानी के बहाव में कही चला गया होगा, परन्तु शुक्रवार को सुबह मगरमच्छ को विकास पटेल के घर के पास स्थित बावली में ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को मामले से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पकड़े गए मगरमच्छ को सौंप दिया। वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।











