*वर्दी में देश की सेवा,अब गांव में सम्मान की बारी! वायुसेना से रिटायर होकर लौटे मारकुंडी के लाल रितेश यादव, स्वागत में इलाके में उमड़ा जनसैलाब*

*वर्दी में देश की सेवा,अब गांव में सम्मान की बारी! वायुसेना से रिटायर होकर लौटे मारकुंडी के लाल रितेश यादव, स्वागत में इलाके में उमड़ा जनसैलाब*

•~ मारकुंडी घाटी की तलहटी से मीना बाजार, गुरमा नगर पंचायत होते हुए जिला कारागार कैंप तक निकला वाहनों का लंबा काफिला, जगह-जगह लोगों ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। देश की सरहदों की सुरक्षा में अपना बहुमूल्य योगदान देने के बाद भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव लौटे जवान रितेश कुमार यादव “मुन्नू” का शनिवार को मारकुंडी में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। अपने गांव के लाल की घर वापसी पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों के उत्साह, देशभक्ति के नारों और गाजे-बाजे के बीच जवान का अभिनंदन किया गया।
चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत निवासी रितेश कुमार यादव ने असम में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं देते हुए निर्धारित कार्यकाल पूरा किया। सेवानिवृत्ति के बाद शनिवार को जब वह अपने घर लौटे तो मारकुंडी ग्राम सभा सहित आसपास के गांवों के महिला, पुरुष, बच्चे, युवा, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में ग्रामीणों ने मारकुंडी कैमूर घाटी की तलहटी में ही जवान का फूल- मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद आदि देशभक्ति के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों, डीजे और गाजे-बाजे के साथ स्वागत का नजारा देखते ही बन रहा था।इसके बाद सेवानिवृत्त जवान को सुसज्जित वाहनों के लंबे काफिले के साथ मारकुंडी घाटी से मीना बाजार, गुरमा नगर पंचायत होते हुए जिला कारागार गुरमा कैंप तक ले जाया गया। रास्ते भर लोगों का उत्साह और सम्मान देखते ही बन रहा था। जगह-जगह ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के इस सपूत का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय वायुसेना में सेवाएं देकर रितेश कुमार यादव ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मारकुंडी क्षेत्र और जनपद सोनभद्र का गौरव

बढ़ाया है। देश की सेवा के बाद अपने गांव लौटे जवान का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से राजकुमार मिश्रा, मदन मोहन यादव, सौरभ कुमार, प्रसन्न कुमार मिश्रा “रामू”, सूरज सिंह यादव, चंदन सिंह, गुलाब नबी, सुनील कुमार अग्रहरि, अशोक कुमार यादव, संजय सिंह, ओमप्रकाश बादल, मशालू गिरी, मुलायम सिंह यादव, रिंकू भारती (लाइनमैन), गुड्डू कुरैशी, कामरान कुरैशी, कमल यादव, शहजाद कुरैशी “सोनू”, अशोक पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles