*वाराणसी से रेस्क्यू किए गए तेंदुए को नौगढ़ के जंगल में छोड़ा गया, वन विभाग ने ली राहत की सांस*

*वाराणसी से रेस्क्यू किए गए तेंदुए को नौगढ़ के जंगल में छोड़ा गया, वन विभाग ने ली राहत की सांस*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
वाराणसी के कैंटोनमेंट (छावनी) इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गया लोगों ने वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू के बाद चंदौली स्थित नौगढ़ के घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया है। तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों के साथ-साथ वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार
पिछले कुछ समय से काशी के रिहायशी क्षेत्र कैंटोनमेंट में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भारी दहशत का माहौल था। सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।

इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को लेकर चंदौली रवाना हुई। नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव की देखरेख में वन्यजीव को जंगल में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया संपन्न की गई। देर रात नौगढ़ रेंज के पंडी कंपार्टमेंट संख्या-13 के सुरक्षित और प्राकृतिक वातावरण में पिंजरे का दरवाजा खोलकर तेंदुए को आजाद कर दिया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles