*खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार बनी आग का गोला, सवारियों ने भाग कर बचाई जान*

*खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार बनी आग का गोला, सवारियों ने भाग कर बचाई जान*

करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
पुलिस चौकी सुकृत अंतर्गत मधुपुर बाजार के पास दो सड़क दुर्घटना में एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती कार जलकर खाक हो गई। गनीमत यह थी कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दुर्घटना से करीब 2 घंटे तक वाराणसी – शक्तिनगर राजमार्ग जाम हो गया। बीती रात आजमगढ़ निवासी अमीर चंद्र सोनकर अपने निजी कार से अहरौरा, मिर्जापुर से बारात करके चोपन लौट रहे थे। तभी मधुपुर के दक्षिणी त्रिमुहानी के पास एक सड़क पर ट्रक खड़ी थी, जिसे वह देख नहीं पाए और कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस टक्कर से कार में आग लग गई और कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। कार सवार किसी तरह बाहर निकाल गए। जिससे उनकी जान बच गई। करीब 1 घंटे में फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार पूरी तरह चलकर खाक हो चुकी थी। इस दरमियान आग की लपटे बहुत ज्यादा थी जिससे करीब 2 घंटे तक आवागमन बिल्कुल ठप हो गया। पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर कार को किसी तरह सड़क के किनारे हटवाया। तब आवागमन चालू हो सका।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles