
थाना पिपरी पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
*थाना पिपरी पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे, 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-67/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात में पता रसी, सुराग रसी व मुखबीरी सूचना पर हत्या के आरोपी/अभियुक्त सुभाष सिंह यादव पुत्र स्व0 लाल चन्द्र यादव निवासी शिव मंदिर दक्षिणी परासी आरा खटाल रेनुसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 52 वर्ष को दिनांक 08.05.2025 को समय 14.50 बजे रेलवे स्टेशन मोड़ रेनुकूट से थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही में बरामद आलाकत्ल (गैती का लकड़ी का बेट) पुलिस कब्जा में लेकर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में. प्र0नि0 नागेश कुमार सिंह , उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय ,हे0का0 महेश कुमार सरोज , हे0का0 संजय वर्मा थाना पिपरी ,हे0का0 प्रभू नारायण थाना पिपरी रहे ।