
गढ़वा उप प्रमुख संघ अध्यक्ष बने देवदत्त आर्य बधाइयों की लगी ता ता।
प्रखंड खरौंधी से संवाददाता विजय कुमार साहू की खास रिपोर्ट।
गढ़वा उत्सव गार्डन परिसर में उप प्रमुख संघ के एक अहम बैठक किया गया जिसमें पूरे जिले के उपप्रमुख उपस्थित हुए साथ ही साथ उप प्रमुख संघ के जिला कमेटी का भी चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से देवदत्त आर्य को अध्यक्ष प्रखंड खरौंधी, श्रद्धा देवी उपाध्यक्ष प्रखंड भंडारिया, फैजुल अंसारी सचिव प्रखंड गढ़वा, आरती देवी उपसचिव प्रखंड रमकंडा, अंजली देवी कोषाध्यक्ष प्रखंड डंडई, नंदू चौधरी उप कोषाध्यक्ष प्रखंड डंडा, धर्मेंद्र प्रसाद यादव संयोजक प्रखंड धुरकी, अर्जुन पासवान उप संयोजक प्रखंड सगमा, पिंटू टोप्पो मीडिया प्रभारी प्रखंड भवनाथपुर एवं शंभू सिंह खरवार प्रखंड केतार को चयन किया गया वही सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सदस्यगण निष्ठा, ईमानदारी, पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह खरौंधी जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने प्रखंड के समस्या को निर्भय होकर जिला में आवाज उठाएं आप लोग को सारी समस्या का समाधान होगा वही सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष अपनी अपनी बातें रखी। इधर खरौंधी प्रखंड से देवदत्त आर्य को उप प्रमुख संघ के अध्यक्ष बन जाने पर बधाइयों का ताता लगी हुई है।