भागलपुर में नव वर्ष 2026 पर खुलेगा त्रिकंठ वैदिक विज्ञान विद्यालय

भागलपुर में नव वर्ष 2026 पर खुलेगा त्रिकंठ वैदिक विज्ञान विद्यालय

इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी

भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड स्थित बटेश्वर स्थान के नजदीक नन्लगोला मोड़ पर त्रिकंठ वैदिक विज्ञान विद्यालय की स्थापना नव वर्ष 2026 पर होने जा रही है। यह विद्यालय बच्चों को आधुनिक विज्ञान और वैदिक ज्ञान का संतुलित शिक्षा प्रदान करेगा।विद्यालय के मिशन के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों को चरित्रवान, आत्मनिर्भर और संस्कारयुक्त बनाना, योग, आयुर्वेद, मार्शल आर्ट और डिजिटल कौशल के माध्यम से स्वस्थ और सक्षम नागरिक तैयार करना है। इसके अलावा, माता-पिता और ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ा जाएगा और अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम तथा मंदिर-अन्नप्रसाद व्यवस्था के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा मिलेगा।हाल ही में आयोजित बैठक में राकेश कुमार, संजय कुमार,जेबियर झा और महामंडलेश्वर ऋतु मां ने इस विद्यालय की रूपरेखा तैयार की। यह विद्यालय शिक्षा, सेवा और संस्कार के तीन स्तंभों पर आधारित समेकित केंद्र के रूप में कार्य करेगा।त्रिकंठ वैदिक विज्ञान विद्यालय का उद्देश्य है कि यह क्षेत्रीय बच्चों के लिए एक प्रेरणास्पद और आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाला शिक्षा केंद्र बने।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles