*नौगढ़ पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक*

*नौगढ़ पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए किया जागरूक*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो चीफ*
नौगढ़ (चंदौली)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत, थाना नौगढ़ पुलिस ने 18 अक्टूबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लौवारी कला में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
उप निरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के तरीकों पर फोकस किया गया। इसके अलावा, छात्राओं ने रंगोली बनाकर ‘नारी शक्ति’ और जागरूकता का संदेश दिया।
पुलिस टीम ने कस्बा नौगढ़ और विद्यालय में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें शामिल हैं:
1930: साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1090: वूमेन पावर लाइन (महिला सुरक्षा)
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड लाइन (बच्चों के लिए)
108/102: एम्बुलेंस सेवाएं
112: आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (पुलिस, फायर, एम्बुलेंस)
181: महिला हेल्पलाइन
कार्यक्रम में उप निरीक्षक भृगुनाथ यादव, महिला आरक्षी ममता यादव, महिला आरक्षी अंकित पटेल और प्रधानाध्यापक श्रीमती कुसुम लता की सक्रिय उपस्थिति रही। पुलिस का यह प्रयास बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण में पढ़ने और उन्हें हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार करने की दिशा में सराहनीय कदम है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles