करमा पुलिस की तत्परता आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की बची जान।

करमा पुलिस की तत्परता आत्महत्या करने जा रहे एक युवक की बची जान।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
बीते दिन करमा थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि चन्द्रेश कुमार पुत्र अक्षैवर उम्र करीब 23 वर्ष निवासी करमा आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहा है और आत्महत्या करने जा रहा है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर तत्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित चन्द्रेश कुमार को मानसिक रूप से सहारा दिया और आत्महत्या के कृत्य को रोक कर अपने पुलिस कर्तव्य को निभाया। करमा पुलिस युवक की जान बचाने में सफल रही चर्चा का विषय बना हुआ है।। चन्द्रेश कुमार ने पुलिस की तत्परता और काउंसलिंग के बाद आत्महत्या न करने का आश्वासन दिया। पीड़ित के पिता अक्षैवर को भी स्थिति की जानकारी दी गई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles