वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह,किसानों की मेहनत पर फिरा पानी।

वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह,किसानों की मेहनत पर फिरा पानी।
करमा,सोनभद्र( विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
स्थानीय विकास खण्ड में इन दिनों वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह हो गई है किसान की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गावों में वे मौसम बारिश का सिलसिला जारी है।बीते दिन बुधवार की रात लगभग एक बजे से मुशला धार वर्षा होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया है। जानकार बताते हैं कि ऐसी वर्षा लगभग पचास साल पहले हुआ करती थी जिसमें नदी नाले में पानी भर जाता था।
परंतु आज के समय में बे मौसम बारिश ने किसानों की नीद हराम कर दी है।मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।खेत तालाब बन गए हैं।सावन के महीने जैसा दृश्य दिखने लगा है।
बता दें यह महीना धान के काटने का है।किसान लक्ष्मण दूबे,सुरेंद्र सिंह, रविन्द्र, अब्दुल जब्बार खान ,बुद्धिनाथ यादव आदि ने बताया कि महीना धान तैयार था जिसकी मजदूरों से कटाई चालू हो गई थी परन्तु इंद्रदेव की बे मौसम बारिश से धान सड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। धान नीचे पानी उपर से वह रहा है।इसी में मौसम विभाग की चेतावनी दी है कि इस तरह का मौसम अभी दो तीन दिन तक रहेगा।
किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है रात दिन मेहनत कर किसी तरह किसान अपनी फसल तैयार किया परंतु वे मौसम बारिश के कारण किसान लाचार हो गया है। भारी वर्षा के बीच हवा का तूफानी रुद्र रूप धान को तहस नहस कर दिया है।लगभग धान जमीन पर गिर गए हैं। जानकारों की मानें तो शेष बचा धान भी गीर जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles