
*अकेलवा गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने घर में अकेला पाकर अविवाहित युवती के साथ किया छेड़खानी*
*अकेलवा गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने घर में अकेला पाकर अविवाहित युवती के साथ किया छेड़खानी*
•~अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने को तत्पर,देखलेने समेत जानमाल आदि की दी धमकियां
•~पीड़िता की मां ने रविवार को चोपन थाने में लिखित तहरीर देकर लगायी न्याय की गुहार
*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ ग्राम पंचायत टोला अकेलवा में शुक्रवार की रात्रि तकरीबन 8 बजे वयोवृद्ध विधवा महिला समेत अभिभावको के गैरमौजूदगी में अविवाहित पुत्री को धरपकड़ करते हुए छेड़खानी किये जाने के साथ ही अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने को तत्पर,देखलेने समेत जानमाल आदि की धमकियां दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में चोपन थाने में रविवार को दिये गये तहरीर के मुताबिक वयोवृद्ध विधवा भुक्तभोगी महिला कलावती देवी पत्नी स्व.रामबली भारती निवासिनी ग्राम बेलछ,टोला- अकेलवा,थाना चोपन,जनपद-सोनभद्र ने कहा है कि
पता उपरोक्त की मूल निवासिनी, शांतिप्रिय,गरीब-निरीह असहाय वयोवृद्ध विधवा ग्रामीण महिला है। मेहनत मजदूरी पर परिजन आश्रित है।वृद्ध समेत घर के अन्य सदस्य बीते दिनांक 07 नवम्बर 2015,दिन शुक्रवार को रिश्तेदारी व काम करने गये थे।घर पर महज अकेली 20 वर्षीय
अविवाहित पुत्री कु.शांति ही थी कि रात्रि तकरीबन 8 बजे प्रतिवादी सरोज भारती पुत्र लालजी नि. केवाल,दुद्धी आ गया और पुत्री को अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धरपकड़ करते हुए छेड़खानी करने लगा। पुत्री ने जब विरोध प्रकट करते हुए शोर मचाने लगी तो प्रतिवादी उपरोक्त व उसके परिजन शारदा देवी पत्नी सरोज, संध्या देवी पत्नी त्रिलोकी व त्रिलोकी पुत्र रामबली नि.पता उपरोक्त अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी- डन्डा लेकर मारपीट करने को तत्पर देखलेने तथा जानमाल आदि की धमकियां देने लगे। प्रतिवादी कहते है कि रात या दिन में मर्डर कर देंगे तथा गोली मार देगें,बिहार के है। प्रतिवादी उपरोक्त कई बार पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने को तत्पर रहते है।एक बार नही अपितु कई बार पुत्री के साथ ओछी हरकतें प्रतिवादी उपरोक्त कर चुका है,प्रतिवादी अपने बहन के घर आया है।प्रतिवादी काफी मनबढ़, सरहंग,किस्म के
दबंग,असामाजिक अराजकतत्व किस्म के है जो आये दिन वाद-विवाद,मारपीट, झगड़ा आदि करते रहते हैं जिससे पीड़िता के परिजन समेत आसपास पूरा गांव घर के लोग काफी त्रस्त एवं परेशानहाल है,जिनके बहकते आवेश से परिजन काफी भयभीत से सशंकित परेशान हाल हैं तथा कभी कुछ कर अथवा करवा सकते हैं।जब रविवार को घर वापस आए तो पुत्री ने आपबीती रो-रो कर हाल बतायी। इस घटना के बाद से पुत्री काफी मर्माहत एवं दुःखी है
वृद्ध विधवा कलावती देवी ने
ने इस मामले को गम्भीरतापूर्वक अवलोकन कर उचित कानूनी कार्रवाई करवाते हुए न्याय दिलवाये जाने की गुहार लगायी है।











