*नौगढ़ पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के मंत्र, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक।*

*नौगढ़ पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के मंत्र, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ (विशेश्वरपुर): प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के अंतर्गत थाना नौगढ़ पुलिस ने शनिवार को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में प्रभावी कदम उठाया। उप निरीक्षक भृगु नाथ यादव व महिला आरक्षी ममता की टीम ने विशेश्वरपुर स्थित त्यागी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को विषम परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी:
1090: वूमेन पावर लाइन,
1930: साइबर अपराध सहायता,
112: आपातकालीन सेवा,
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन,
181/108/102: महिला व स्वास्थ्य सेवाएं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन नंबरों का उपयोग कर महिलाएं न केवल स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुँचा सकती हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles