*आदिवासियों की जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा (माले) का ‘लाठी मार्च’।*

*आदिवासियों की जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा (माले) का ‘लाठी मार्च’।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जनपद के तहसील नौगढ़ में शुक्रवार को आदिवासियों, दलितों और वनवासियों की पुश्तैनी जमीनों पर वन विभाग द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भारी जन-आक्रोश फूट पड़ा। भाकपा (माले) के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने ‘लाठी मार्च’ निकालकर प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी और जयमोहनी वन रेंज कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शनकारी ‘दुर्गा मंदिर पोखरा’ से लाठी मार्च निकालते हुए जयमोहनी वन रेंज कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने डीएफओ के नाम संबोधित ज्ञापन नौगढ़ वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग बड़े भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहा है, जबकि पीढ़ियों से रह रहे गरीबों को उजाड़ने के लिए उनकी जमीनों पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने वनाधिकार कानून के तहत पात्र दावेदारों को मालिकाना हक देने की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीबों की बेदखली नहीं रुकी, तो आंदोलन और उग्र होगा।
वक्ताओं ने मांग की कि गरीबों पर कार्रवाई से पहले उन रेंजरों और वनरक्षकों के अवैध कब्जे हटाए जाएं जिन्होंने जंगल की कीमती जमीन दबा रखी है। सभा की अध्यक्षता पांचू राम और संचालन रामकृत कोल ने किया। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि फर्जी मुकदमों और प्रशासनिक दबाव के बावजूद वे अपनी जमीन से पीछे नहीं हटेंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles