
*राज्यमंत्री से मिलकर पीड़िता ने बाप- दादे की पैतृक संपत्ति में पट्टीदारों द्वारा किए गए विवाद को अवगत कराकर लगायी जांचकर न्याय की गुहार*
*राज्यमंत्री से मिलकर पीड़िता ने बाप- दादे की पैतृक संपत्ति में पट्टीदारों द्वारा किए गए विवाद को अवगत कराकर लगायी जांचकर न्याय की गुहार*
•~ प्रतिवादी काफी मनबढ़,सरहंग किस्म के दबंग,विवादित किस्म के व्यक्ति
•~ आये दिन वाद-विवाद,झगडा कर साजिश कर घर से निकाले जाने तथा षड्यंत्र रच फर्जी आरोप लगाकर, प्रतिवादी दे रहे हैं देखलेने तथा जान माल आदि की खुलेआम धमकियां
•~ राज्यमंत्री ने थानाध्यक्ष जमालपुर मिर्जापुर को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश
गुरमा,सोनभद्र (अवधेश गुप्ता)
राज्य मंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ संजीव गोंड से शनिवार को जनपद मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर (भदावल) निवासिनी वंदना गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता ने मिलकर बाप- दादे की पैतृक संपत्ति को लेकर पट्टीदारों द्वारा आये दिन घोर अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर सिर फोड़ देने, दबंगई, गुंडई,मनमानी पर उतारू, आवागमन में बाधा उत्पन्न करने,घर बार से साजिश कर निकालने,षड़यंत्र के तहत फर्जी आरोप लगाते हुए झूठा फसाने समेत देखलेने व जानमाल की खुलेआम धमकियां दिए जाने के संबंध मे अवगत कराते हुए अविलंब ही जांच कराकर न्याय दिलवाये जाने की गुहार लगायी है। इस संबंध में राज्यमंत्री ने थानाध्यक्ष जमालपुर मिर्जापुर को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है
राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड को सौंपें गए प्रार्थना पत्र में जमालपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर (भदावल) निवासिनी पीड़िता वंदना गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता ने कहा है कि पता उपरोक्त की मूल निवासिनी,शांतिप्रिय गरीब-निरीह,असहाय ग्रामीण महिला है।विवाह तकरीबन 6.7 वर्ष पूर्व हुई है।एक अबोध नाबालिक बच्ची है। सपरिवार सकुशल जीवनयापन करते थे।पीड़िता के पति दो भाई क्रमशः राजेन्द्र गुप्ता व
राजेश गुप्ता पुत्रगण स्व.धारी साव नि.पता उपरोक्त है। स्वसुर के मृत्यु के पश्चात निवासस्थान मकान में अलग-अलग रहकर जीवन यापन करते हैं।घर में आवागमन के लिए गली मात्र है। बाप-दादे की पैतृक सम्पत्ति को लेकर पीड़िता के जेठ राजेन्द्र गुप्ता,जेठानी प्यारी देवी व उनका पुत्र सुधीर कुमार तथा पुत्रियां रेनूदेवी पत्नी करन गुप्ता व ज्योति
पत्नी संदीप गुप्ता आये दिन घोर अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करते रहते है तथा आवागमन वाले रास्ते में गाडी, साईकिल,भूसा आदि घरेलू सामानों को रख देते हैं।बराबर-बराबर हिस्सा देने में मनमानी,दबंगई,गुण्डई पर उतारू है।समान रख अतिक्रमण कर अवरुद्ध कर देते है तथा दिनांक 07 जनवरी 2026 को विवाद कर पीड़िता के पति राजेश गुप्ता का सिर फोड़ दिये तथा 8 जनवरी 2006 को पुनः प्रतिवादी उपरोक्त लोग मिलकर पीड़िता तथा पीड़िता के पति राजेश गुप्ता को बुरी तरीके से पाइप राड से मारपीट कर लहुलुहान करते हुए
गम्भीर रूप से जख्मी कर दिये।इस घटना से काफी चोटें आयी है।प्रतिवादियों की संख्या बल अधिक होने से आये दिन मारते. पिटते रहते हैं।प्रतिवादी काफी मनबढ़, सरहंग किस्म के दबंग, विवादित किस्म के व्यक्ति है जो आये दिन वाद-विवाद, झगडा आदि करते रहते है।साजिश कर घर से निकाले जाने तथा षड्यंत्र रच फर्जी आरोप लगाकर,देखलेने तथा जानमाल आदि की खुलेआम धमकियां दे रहे है। प्रतिवादियों के बहकते आवेश से परिजन काफी भयभीत,सशंकित, परेशानहाल, त्रस्त है।
पीड़िता ने अविलम्ब ही जांच करवाकर उचित कानूनी कार्रवाई करवाते हुए न्याय दिलवाये जाने की गुहार लगायी है।











