* लापता युवक का कुआं में मिला शव *

* लापता युवक का कुआं में मिला शव *
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह कस्बा बाजार स्थित एक पुराने कुएं में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।जिसकी पहचान अतुल तिवारी के रूप में हुई है, जो रिलायंस बायोगैस प्लांट में बतौर इलेक्ट्रिशियन कार्यरत थे।
बताया गया की अतुल पिछले तीन दिनों से लापता थे। विभागीय अधिकारियों ने 18 जनवरी  को पुलिस में उनके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गयी थी।जब कुआँ मे शव किसी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष सुरेंदर यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस द्वारा शिनाख्त होने के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या या कोई सोची-समझी साजिश। बाजार क्षेत्र में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।शव को बाहर निकालकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा आगे की कार्यवाई मे पुलिस जुटी है l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles