
*मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गम्भीर रूप से घायल,रेफर*
*मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक गम्भीर रूप से घायल,रेफर*
बीजपुर/ सोनभद्र (संदीप राय)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर चेतवा बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि चंद्रा 32 वर्ष व कृष्णा पाल 21 वर्ष निवासी नेमना किसी कार्य से छत्तीसगढ़ जा रहे थे परन्तु चेतवा बाजार से पहले पीछे से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 पीआरबी को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फौरन दोनों घायलों को एनटीपीसी रिहंद के धन्वतरी
अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।विदित हो कि बकरीहवा से बीजपुर तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर स्थिति में हो गई है पूरे सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसकी वजह से आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं परंतु जिम्मेदारों के कानों पर जू नहीं रेंग रही है वे मौन धारण किए हुए हैं।











