*नौगढ़ महाविद्यालय में गूँजा ‘विकसित प्रदेश’ का संकल्प; बौद्धिक विमर्श और प्रतियोगिताओं की रही धूम।*

*नौगढ़ महाविद्यालय में गूँजा ‘विकसित प्रदेश’ का संकल्प; बौद्धिक विमर्श और प्रतियोगिताओं की रही धूम।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में आज ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षाविदों ने प्रदेश की प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर गहन मंथन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुणेश कुमार (राजकीय पीजी कॉलेज, चुनार) द्वारा माँ सरस्वती के पूजन व माल्यार्पण के साथ हुआ।
दिवस की महत्ता को रेखांकित करने के लिए छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज, पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने ‘सशक्त उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा को विस्तार से समझाया। मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का संकल्प केवल आर्थिक आंकड़ों से नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी सुदृढ़ता से पूरा होगा। इसमें जन-भागीदारी अनिवार्य है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुणेश कुमार ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित प्रदेश के निर्माण का सारथी युवाओं को बनना होगा।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान में प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून-व्यवस्था और ‘नारी शक्ति’ के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीष राज बावरे सहित समस्त प्राध्यापक,स्टॉप और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदेश की उन्नति में योगदान देने की शपथ ली।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles