
*पुलिस यार्ड में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक।*
*पुलिस यार्ड में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी*
(चंदौली): सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर स्थित पुलिस यार्ड में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते यार्ड में खड़ी कारें और बाइक जलकर राख हो गईं।
धुएं और आग के तांडव से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। पुलिस प्रशासन अब आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रहा है।
नौबतपुर पुलिस यार्ड, सैयदराजा थाना क्षेत्र।
कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जलकर नष्ट। आग पर काबू पा लिया गया है, जांच जारी है।











