
*खैर की लकड़ी काटते दो तस्कर गिरफ्तार, संगठित गिरोह का भंडाफोड़।*
*खैर की लकड़ी काटते दो तस्कर गिरफ्तार, संगठित गिरोह का भंडाफोड़।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील अन्तर्गत जयमोहनी रेंज के पूर्वी जयमोहनी बीट में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अमदंहा-7 आरक्षित वन क्षेत्र से प्रतिबंधित हरा खैर काटते हुए सोनभद्र निवासी रामसजीवन और विकास को दबोचा।
पकड़ने पर 05 हरे खैर के बोटे, 06 साइकिलें और 02 कुल्हाड़ी जप्त किया गया। आरोपी सोनभद्र से आकर बहुमूल्य खैर की लकड़ी काटकर कत्था व्यापारियों को सप्लाई करते थे।
मौके से कुछ अन्य आरोपी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा प्रतीत होता है।”वन संपदा की चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। ” _ अमित श्रीवास्तव, रेंजर ,पकड़े गए अभियुक्तों पर वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें(मुचलका)दण्ड दिया गया है। टीम में वन दरोगा सोमेश कुमार, वन रक्षक चंद्रशेखर यादव, प्रेम सिंह और मुलायम सिंह शामिल रहे।











