
*बाघी में ‘माँ जीवदानी डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत।*
*बाघी में ‘माँ जीवदानी डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत।*
नौगढ़ /चंदौली अविनाश तिवारी
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाघी में शुक्रवार को ‘माँ जीवदानी डायग्नोस्टिक सेंटर’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के बीच इस सेंटर की शुरुआत से स्थानीय निवासियों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अब तक अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर बाहर जाना पड़ता था। इस सेंटर के खुलने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
उद्घाटन समारोह में डॉ. हरिनारायण तिवारी, डॉ. सी.डी. सिंह, डॉ. माता प्रसाद और सत्य नारायण यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मानवाधिकार अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने भी पूरी टीम के साथ शिरकत कर इस पहल की सराहना की।











