*सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर,एसएसए कार्यालय में मिठाई बांटकर मनाया जश्न*

*सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अनुदेशक शिक्षकों में खुशी की लहर,एसएसए कार्यालय में मिठाई बांटकर मनाया जश्न*
•~ अधिकारों के लिए संगठित रहकर संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
•~ वर्षों से संघर्षरत अनुदेशकों के लिए बताया न्याय की जीत

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुदेशक शिक्षकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से जिले भर के अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण फैसले को अनुदेशक शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के एसएसए कार्यालय परिसर में अनुदेशकों ने एकत्र होकर मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे वर्षों से संघर्षरत अनुदेशकों के लिए न्याय की जीत बताया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और न्यायालय के इस फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। इस मौके पर अनुदेशक संघ सोनभद्र जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह,जिला महामंत्री हरिशंकर,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,करमा ब्लॉक उपाध्यक्ष सुर्यनाथ कुशवाहा,करमा ब्लॉक सचिव इजहार अहमद सहित अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अनुदेशक शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष रवीन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह निर्णय अनुदेशकों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और धैर्य का परिणाम है। उन्होंने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से अनुदेशक शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण भाव से अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।अंत में सभी अनुदेशकों ने संगठन को और मजबूत करने तथा अपने अधिकारों के लिए संगठित रहकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles