संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मिला संकल्प – दीपक दिवेदी

​संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मिला संकल्प – दीपक दिवेदी
​सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
ब्राह्मण आर्यावर्त महासभा ने संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी को विस्तार देते हुए दीपक द्विवेदी को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मिले दाईत्व के बाद से ही जिले के प्रबुद्ध जनों और युवाओं में हर्ष व्याप्त है। द्विवेदी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर ब्राह्मण ​राष्ट्रीय सचिव ने भरोसा जताया है।महासभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शुक्ला ने दीपक द्विवेदी की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि यह पद उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कड़ी मेहनत और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विवेदी के नेतृत्व में युवाओं को जोड़ने, संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने और सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने भी दीपक द्विवेदी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि द्विवेदी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और जनहित के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे।​संगठन को उच्च शिखर पर ले जाने का लिया संकल्प जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए दीपक द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य जनहित के कार्यों से जुड़ना और संगठन को मजबूती के साथ जिले में उच्च शिखर पर ले जाना है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles