*तहसील समाधान दिवस पर 23 प्रार्थना पत्र मे से, मौके पर 2का निस्तारण।*

*तहसील समाधान दिवस पर 23 प्रार्थना पत्र मे से, मौके पर 2का निस्तारण।*
नौगढ़ /चंदौली (अविनाश तिवारी ब्यूरो )

स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी विकास मित्तल की अध्यक्षता में ‘तहसील समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 23 प्रार्थना पत्र मे  2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से जमीनी विवाद,राजस्व मामले,वन विभाग (जंगल) से संबंधित समस्याएँ रही l
समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार और तहसीलदार अनुराग सिंह  मौजूद रहे। एसडीएम विकास मित्तल ने शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर रेंजर अमित श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह (सुड्डू), नायब तहसीलदार प्रभु नाथ यादव, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, एडीओ पंचायत उपेंद्र साहनी और राजस्व निरीक्षक मनीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles