
*बसपा बाबा साहेब के सामाजिक न्याय,समानता और संवैधानिक अधिकारों के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी -कृष्ण कुमार गिरी*
*बसपा बाबा साहेब के सामाजिक न्याय,समानता और संवैधानिक अधिकारों के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी -कृष्ण कुमार गिरी*
•~डिबुलगंज अनपरा में 11 मार्च को होगी बसपा की अहम बैठक
•~बैठक में “लखनऊ चलो महारैली” की रणनीति पर चर्चा तथा चुनावी प्रक्रिया पर होगा मंथन
•~आयोजित बैठक में भाजपा,सपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे बसपा में शामिल
*अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बैनर तले विधानसभा ओबरा 402 की एक अहम बैठक 11 मार्च 2026,बुधवार को दोपहर 2बजे से डिबुलगंज अनपरा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।बैठक की देखरेख जोन प्रभारी सत्यप्रकाश जायसवाल एवं सह जोन प्रभारी मनोज भारती करेंगे।इस बैठक में सेक्टर रेहटा,रेनु सागर,अनपरा,अनपरा बाजार, डिबुलगंज,खजुरा, रणहोर, सिदहवा, पार्टी ,सेक्टर कमेटी, भाईचारा कमेटी, पिछड़ा मोर्चा,विधानसभा कमेटी, विधानसभा प्रभारी तथा जोन प्रभारी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य मानी गई है।बैठक का मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मा.कांशीराम जी के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित “लखनऊ चलो,लखनऊ चलो विशाल महारैली” को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना है।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बसपा मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी पन्नालाल भारती मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव सत्येंद्र भारती एवं विधानसभा कोषाध्यक्ष संयमलाल खरवार करेंगे। इस बैठक में दर्जनों भाजपा,सपा एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी बसपा का दामन थामेंगे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बैठक में विधान सभा सचिव ओबरा भगवती प्रसाद अग्रहरी,जोन प्रभारी कमला सिंह कुशवाहा वामसेफ सहसंयोजक अभ्यंत कुमार सिंह,जोन प्रभारी सत्य प्रकाश जायसवाल,विधानसभा संयोजक पिछड़ा मोर्चा राजकुमार यादव उर्फ राजू यादव मौजूद रहेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधानसभा ओबरा 402 अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ “टाम बाबा” ने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूती देने, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।बसपा के लगातार हो रहे बैठक, शक्ति प्रदर्शन और कार्यक्रमों से यह स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी सोनभद्र जनपद में दोबारा अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और आने वाले समय में एक बड़ी राजनीतिक चुनौती पेश कर सकती है।कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बैठक में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की
सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक समरसता, बहुजन एकता और सर्व समाज के विश्वास को मजबूत करने की रणनीति भी तय की जाएगी।विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ “टाम बाबा” ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से निर्णायक साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरेंगे और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हुए विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, जो सर्व समाज को जोड़ती है।











