
*बहुजन समाज पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा;बूथ गठन।*
*बहुजन समाज पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा;बूथ गठन।*
नौगढ़, चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ विकास खण्ड के पंचायत अमृतपुर-मलेवर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सांगठनिक गतिविधियों के तहत बूथ का गठन करना और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करना ।
बैठक में मुख्य रूप से बीएसपी के सम्मानित पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सी.डी. सिंह चौहान पूर्व जिला सचिव, वर्तमान जोन प्रभारी (विधानसभा चकिया) एवं डायरेक्टर, डॉ. भीमराव अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी।
विनोद यादव,मुख्तार ,राजवंश यादव (वरिष्ठ कार्यकर्ता)
क्षेत्र के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी।
बैठक के दौरान उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास में डॉ. सी.डी. सिंह के योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगामी चुनावों के लिए डॉ. सिंह को सेक्टर नंबर 1, नौगढ़ से जिला पंचायत सदस्य के रूप में प्रत्याशी बनाने की पुरजोर वकालत की।
ग्रामीणों का कहना है कि एक समाजसेवी और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में डॉ. सिंह क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सकते हैं। बैठक में भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति जन-समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती के लिए अमृतपुर-मलेवर क्षेत्र में बूथ स्तर की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।











