
*छात्र-छात्राओं ने ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक*
*छात्र-छात्राओं ने ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरुवार को ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण’ विषय पर एक दिवसीय चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। सेमरा कुशाही ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
जागरूकता रैली के पश्चात महाविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्राचार्य ने कहा कि पानी एक सीमित और अनमोल संसाधन है। इसकी बर्बादी को रोकना और बुद्धिमानी से उपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
संगोष्ठी के दौरान डॉ. देवेश कुमार यादव, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











