*”द सेवन डेथ्स” एक बहुप्रतीक्षित, रहस्यमयी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म कन्नड़,हिंदी तथा तेलुगु भाषाओं में होगी प्रदर्शित*

*”द सेवन डेथ्स” एक बहुप्रतीक्षित, रहस्यमयी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म कन्नड़,हिंदी तथा तेलुगु भाषाओं में होगी प्रदर्शित*
•~ “द 7 डेथ्स” के इस साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद

*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।”द 7 डेथ्स” (The 7 Deaths) एक बहुप्रतीक्षित और रहस्यमयी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है,जो कन्नड़, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित होगी।फिल्म की कहानी एक साइको किलर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।फिल्म के निर्देशक अजय कुमार हैं जबकि लव शर्मा और एन शर्मा इसके निर्माता हैं। सचिन प्रजापति ने इसकी कहानी लिखी है।फिल्म में नीता शर्मा मुख्य भूमिका में हैं और वे एक डबल किरदार निभा रही हैं।फिल्म में कुछ अन्य बड़े दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के भी नजर आने की संभावना है।फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर लाया कोकिला हैं और वे फिल्म में एक अहम किरदार भी निभा रहे हैं।”द 7 डेथ्स” इस साल जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।
इस फिल्म की कहानी एक साइको किलर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है,जिसमें नीता शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।वे एक जबरदस्त डबल किरदार निभा रही हैं,जिसमें वे एक ओर एक बहादुर पुलिस वाली और दूसरी ओर एक निर्दयी साइको किलर के रूप में नज़र आएंगी।यह द्वंद्व और रहस्य फिल्म को एक अनोखा मोड़ देंगे और दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।”द 7 डेथ्स” फिल्म एक मनोरंजक और रहस्यमयी फिल्म होने का वादा करती है और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles