
*सीएम साहब देख लीजिए! खुलेआम संबंधित करवा रहे हैं अवैध खनन एवं परिवहन का काला कारोबार*
*सीएम साहब देख लीजिए! खुलेआम संबंधित करवा रहे हैं अवैध खनन एवं परिवहन का काला कारोबार*
•~”दिन दूनी रात चौगुनी” स्तर पर दर्जनों टीपर सड़कों पर कब्जा कर बिना नंबर प्लेट,बिना परमिट,बिना अनुमति के धड़ल्ले से भरते हैं फर्राटा
•~प्रशासन आंखों पर काली पट्टी बांधे,निष्क्रिय बना,हाथ पर हाथ धरे बैठा है मूकदर्शक
•~सीएम के आदेशों की सरेआम उड़ायी जा रही हैं धज्जियाँ
सोनभद्र *सेराज अहमद ब्यूरो /अवधेश कुमार गुप्ता*
*सीएम साहब देख लीजिए! खुलेआम संबंधित करवा रहे हैं जिले के चोपन तथा ओबरा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन एवं परिवहन का बोलबाला है।सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार को स्थानीय थाना तथा वन विभाग के संरक्षण में चलाए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।प्रदेश के मुखिया का स्पष्ट आदेशों के बावजूद यहां नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।काले कारोबार के कारोबारियों की हुकूमत इस कदर है कि “दिन दूनी रात चौगुनी” स्तर पर दर्जनों टीपर सड़कों पर करते हैं कब्जा और थाना क्षेत्र में प्रतिदिन रातों-दिन अवैध रूप से खनिज संपदा से लदे टीपर बिना रोक-टोक दौड़ते हैं।इन वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है।क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इस इलाके की सड़कें अब आम जनता के लिए सुरक्षित नहीं रहीं।सरकार को करोड़ों का नुकसान संबंधितों की मौन सहमति से हो रहा है।जानकारों के मुताबिक इस अवैध कारोबार से प्रदेश सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। लेकिन संबंधितों की भूमिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है।स्थानीय लोग साफ तौर पर आरोप लगा रहे हैं कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोग स्वयं इस पूरे रैकेट को संरक्षण दे रहे हैं।अवैध शब्द बेमानी हो गया है। अवैध खनन और
परिवहन को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से चाहे जितने भी आदेश दिए गए हों, क्षेत्र में वह सब सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।यहां खनन का काम इतने खुले तौर पर होता है कि ‘अवैध’ शब्द अब मज़ाक बनकर रह गया है।बिना नंबर प्लेट,बिना परमिट,बिनाअनुमति के वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जिन्हें रास्ते में रोकने- टोकने वाला कोई नही होता है।इन इलाकों से रातो दिन वाहन निकलते हैं और स्थानीय प्रशासन आंखों पर काली पट्टी बांधे निष्क्रिय बना
हाथ पैर हाथ धरे,मूकदर्शक बना बैठा है।सीएम आदेशों की खुली अवहेलना से जनता में उबाल हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार खनन माफियाओं पर कार्रवाई के आदेश देते रहे हैं, लेकिन थाना क्षेत्र में उनके आदेशों की सरेआम अवहेलना की जा रही है।इस संबंध में राधेश्याम, मसालू,अमरनाथ,संजय,संदीप समेत दर्जनों क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधितों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच करवाकर अविलंब उचित कानूनी कार्रवाई करवाते हुए अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने की मांग की है।जनता का सीधा आरोप “संबंधित विभाग के लोग सिर्फ अपनी जेब में भरने में मशगूल है कार्रवाई के नाम पर शून्य है।











